19 ढांड 02 पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम का दृश्य।
ढांड। पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम लगने से चौक के पांचों दिशाओं में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलता ना देख वाहन चालक एवं प्राइवेट बस परिचालकों ने नीचे उतरकर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक जाम खुलवाने में लग गई। लगभग 1 घंटे बाद पुलिस ने पंचमुखी चौक से ट्रैफिक जाम खुलवाने में सफलता हासिल की।
जाम में फंसे यात्रियों एवं वाहन चालक कृष्ण कुमार, कुलदीप, राजकुमार, मंगतराम, मोहनलाल ने बताया कि पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम लगा आम बात हो गई है। क्योंकि चौक पर पुलिस की तैनाती न होना जाम लगने का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि अगर पंचमुखी चौक पर सुबह से शाम तक ट्रैफिक से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाए तो जाम लगने की नौबत ही नहीं आती। उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आया है जब पंचमुखी चौक पर जाम लगे को आधा घंटा से अधिक का समय बीत जाता है उसके बाद पुलिस पहुंचती है।
बॉक्स
पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम लगने से सबसे ज्यादा परेशानी गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर आने वाले किसानों को हुई। क्योंकि उनकी ट्रैक्टर ट्राली जाम में फंस गई जिससे उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
बॉक्स
ढांड थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जाम खुलवाने के लिए कार्य में लग गई थी।