फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वाहन चोर गिरफ्तार, ट्रक बरामद

Sat, 31 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि करोड़ा से फरियाबाद रोड पर बने एक होटल के पास एक डंपर खड़ा है। वह राजस्थान से चोरी किया गया है। डंपर के पास करोड़ा का मनोज साथियों के साथ इंतजार में खड़ा है। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मनोज को काबू कर लिया। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो नंबर प्लेट फर्जी मिली। पूछताछ में पुलिस राजस्थान से चोरी की बात पता चली। पुलिस ने मनोज को गिरफ्ताकर कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन

n
चोरों ने 24 बकरियां चुराई

कैथल। कलायत थाना पुलिस ने चोरी का एक मामला दर्ज किया है। सजूमा के रामदिया ने कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 28 मई को सायं के समय वह 24 बकरियों को कमरे में बांधकर सो गया। सुबह जब जाकर उसने देखा तो बकरियां नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें