कैथल। सांसद नवीन जिंदल व विधायक लीला राम ने लघु सचिवालय परिसर में सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन भजन मंडली के साथ जिले के सभी गांवों को कवर करेगा और सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह ने देश व प्रदेश में विकास कार्यों की गंगा बहा रहे हैं। इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के परियोजना अधिकारी डॉ. पवन कुमार, डीआईपीआरओ आत्मा राम के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद