फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग कम और सप्लाई ज्यादा आने से घटे सब्जियों के रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लॉकडाउन के पहले चरण से चौथे चरण के दौरान सब्जियों के दामों में भारी कमी आई है। जिन सब्जियों के दाम अप्रैल माह तक 30 से लेकर 40 रुपये प्रति किलो तक थे, अब वे सब्जियां एक-दो रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही हैं। कुछ माह पहले तक 90 रुपये प्रति किलो से ऊपर के दाम में बिकने वाला प्याज अब मंडी में आठ से लेकर 10 रुपये तक बिक रहा है। ऐसे ही इस समयावधि के दौरान 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाले खीरे के दाम पांच रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
विज्ञापन

मंडी के दुकानदार दर्शन, देवकुमार, मुकेश व अन्य ने बताया कि मांग कम और सप्लाई ज्यादा आने के कारण सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। पहले कैथल की मंडी से जिले के साथ-साथ बाहर की मंडियों में भी सामान जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। मंडी में लोकल सब्जियों का पहुंचना भी दामों के गिरने का बड़ा कारण है। साथ ही दुकानदारों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण लोगों को काफी मंदी का भी सामना करना पड़ा है। लोगों द्वारा स्थिति को देखते हुए पहले ही सूखी सब्जियां काफी खरीद ली गई, जो रेटों के गिरने का बड़ा कारण था।
सब्जियों के लॉकडाउन से पहले और अब के रेट रुपयों में
सब्जी पहल अब
टमाटर 30 01-02
घीया 30 07-08
तोरी 60 11-12
खीरा 25-30 08
भिंडी 60 13-14
बंदगोभी 30 05
मिर्च 50 12-13
प्याज 20 07-08
मंडी आढ़ती दर्शन लाल ने बताया कि अगर सब्जियां मंडी से बाहर जाने लगे तो दाम फिर से बढ़ सकते हैं, लेकिन अभी ऐसे कोई आसार नजर नहीं आ रहे। जिले में किसानों द्वारा उगाई गई सब्जियां भी मंडी में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें