गुहला-चीका। ज्ञान दीप स्कूल चीका में वीर बाल दिवस श्रद्धा से मनाया गया। मुख्यातिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मांगे राम जिंदल रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमनलता गोयल और विद्यालय प्रबंधक निखिल गोयल ने उनके साथ गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया। मुख्यातिथि मांगे राम जिंदल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने अत्याचार के सामने झुकने के बजाय धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देना स्वीकार किया। संवाद