फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विभिन्न कंपनियों ने 128 को दिए जॉब ऑफर लेटर

Tue, 18 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिला रोजगार कार्यालय में सोमवार को जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस जॉब फेयर में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पुखराज हेल्थ केयर करनाल, एमडीएन स्कूल कैथल, लाइव एजुकेशन कन्सल्टन्सी पूंडरी व नव ज्योति बायोफर्टिलाइजर कैथल आदि कंपनियों ने भाग लिया।

जिला रोजगार अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मेले के दौरान 156 इच्छुक प्रार्थियों ने नौकरियों के लिए पंजीकरण करवाया व 128 प्रार्थियों को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जिनमें से लाइव एजुकेशन कंसलटेंसी की ओर से 25 प्रार्थियों को, एमडीएन स्कूल की ओर से 16 प्रार्थियों को, पुखराज हेल्थ केयर द्वारा 9 प्रार्थियों को, नव ज्योति बायो फर्टिलाइजर की ओर से 15 प्रार्थियों को व एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की ओर से 63 प्रार्थियों को जॉब ऑफर किया गया। संवाद
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण के तहत किया जागरूक

राजौंद। सेरधा के राजकीय अमरनाथ भगत जयराम कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्त महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की प्राचार्य डा. मधु वालिया व कलायत राजकीय कालेज के प्रिंसिपल राजेश सैनी ने शिरकत की।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डा. राजेश सैनी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति व महिला सशक्तीकरण को लेकर छात्राओं को जागरूक किया और नशे जैसी घातक बीमारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में कॉलेज की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में कालेज के सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। डाॅ. राजेश सैनी नशा मुक्त अभियान के तहत सभी छात्राओं को नशा मुक्त पर शपथ दिलाई। इस दौरान स्टाफ ने भी नशा मुक्त शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें