कैथल। मदनलाल ढींगरा स्मारक पंजाबी वेलफेयर सभा के सभागार में सोमवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी कैथल इकाई की बैठक हुई। प्रधान नरेंद्र निझावन ने सदस्यों से विचार-विमर्श कर बताया कि आगामी नौ मार्च को पंजाबी सेवा सदन में संस्था का वार्षिक स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाजसेवी व हैफेड हरियाणा के चेयरमैन कैलाश भगत जी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता महेश दुआ ले की। इससे पहले महासचिव धन सचदेवा ने बताया कि सर्वप्रथम गायत्री मंत्र के उच्चारण के बाद संस्था के सदस्य अनिल चोपड़ा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वीके चावला, इंद्रजीत सरदाना, तुलसीदास सचदेवा, श्याम लाल खेड़ा, राजकुमार मुखीजा, डॉ. जैली राम बंसल, सोम प्रकाश गोयल, ओमप्रकाश दुआ, हरीश पुरी, राजकुमार दुआ, ज्ञान प्रकाश कुमार, कृष्ण मिगलानी आदि मौजूद रहे। संवाद