फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार व नायब तहसीलदार के रिक्त पद होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। तहसील कार्यालय में तहसीलदार व नायब तहसीलदार के पद रिक्त होने के कारण लोग परेशान है। नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह के छुट्टी पर जाने के बाद दूसरे तहसीलदारों को कलायत का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जिस तहसील में उनकी स्थायी नियुक्ति है वहां के कार्य करने के बाद कलायत पहुंचते है। लोगों को अपने जरूरी कार्य करवाने के लिए प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए कार्यकारी अधिकारी का इंतजार करना पड़ता है। सतपाल मटौर, बलकार चौशाला, रामचंद्र रामगढ़, कर्मबीर सिंह बढ़सीकरी, खजानी, सन्नी, किताब सिंह, सुरेश शिमला और दूसरे लोगों ने बताया कि वे अलग-अलग गांव के कई किलोमीटर का सफर तय कर रजिस्ट्री व अन्य कार्यों के लिए तहसील कार्यालय में चक्कर लगा रहे है। कार्यालय के अधीन करीब 30 गांव पड़ते है। लोगों के आय, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में दिक्कत हो रही है। कई बार तो अधिकारी के न पहुंचने पर घंटों इंतजार करने के बाद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्होंने जिला उपायुक्त से तहसील कार्यालय में तहसीलदार और नायब तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें