फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को लगभग 24 घंटे बाद मिला सिरसा ब्रांच नहर में डूबी महिला का शव

विज्ञापन
ढांड। डूबी महिला को तलाशते ग्रामीण। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
रविवार शाम को सिरसा ब्रांच नहर में डूबी कौल गांव निवासी सुलोचना का शव नहर के पुल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मिला। पुलिस, प्रशासन और परिजन रविवार को देर रात से महिला की तलाश में लगे हुए थे, लेकिन नहर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण गोताखोर भी उसे तलाश नहीं कर पा रहे थे। परिजन व ग्रामीण तभी से नहर में पानी बंद कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। देर रात करीब आठ बजे गुस्साए ग्रामीणों ने करनाल-पटियाला मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के पास तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। ढांड पुलिस थाना एसएचओ शिव कुमार ने ग्रामीणों को हर संभव मदद करने की बात कही और उन्हें मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहर में पानी को कम करने की मांग पर ही अड़े रहे। करीब तीन घंटे तक लगे जाम के बाद कैथल के एसडीएम जगदीप जागलान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सुबह तक पानी का भाव कम करने का आश्वासन दिलाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे मिला महिला का शव : सोमवार की सुबह घटना स्थल पर नायब तहसीलदार सुभाष चंद, डीएसपी कृष्ण कुमार, एसएचओ शिव कुमार, सिंचाई विभाग के एक्सईएन बनारसी दास, एसडीओ निशांत, जेई दीपक, कानूनगो हेमंत शर्मा, पटवारी रणधीर सिंह, पटवारी प्रवीण कुमार, सोहन सिंह, मनीष मैहला, ग्राम सचिव विनोद सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे व नहर का पानी बंद कराया। नहर का पानी सुबह 11 बजे तक कम हुआ। तब जाकर फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। प्रशासन और ग्रामीणों की भारी मशक्कत के बाद दोपहर को करीब दो बजे महिला का शव मिला।
यह था मामला : गांव कौल में रविवार दोपहर बाद एक महिला ने सिरसा ब्रांच नहर में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी थी। बताया जा रहा है कि विवाहित महिला लंबे समय से तनाव में और बीमार थी। ग्रामीणों के अनुसार जगदीश की 45 वर्षीय पत्नी सुलोचना रविवार को नहर के किनारे पहुंची। गांव के पास ही उसने आत्महत्या के इरादे से नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लिया और कैथल सिविल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें