फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वैलेंटाइन डे नजदीक, फूलों की दुकानों पर उमड़ रहे युवा

Wed, 11 Feb 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बाजार में दुकान पर रखा फूलों का गुलदस्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। वैलेंटाइन डे नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खासकर फूलों की दुकानों पर युवाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। प्यार के इजहार के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए लोग एक-दूसरे को फूलों के बुके और खास तोहफे देने की तैयारी में जुटे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार फूलों और गुलदस्तों की मांग पहले से कहीं अधिक है, जिससे उन्हें अच्छी कमाई की उम्मीद है।

मुख्य बाजार, तलाई बाजार और अंबाला रोड स्थित फूलों की दुकानों पर वेलेंटाइन डे को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। दुकानदारों ने दिल्ली और गाजियाबाद से विशेष किस्म के फूल मंगवाए हैं। इनमें लाल और गुलाबी गुलाब, ऑर्किड, लिली, कारनेशन, ट्यूलिप और जरबेरा प्रमुख हैं। इसके अलावा हार्ट शेप बुके, चॉकलेट और टेडी के साथ कॉम्बो बुके युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन


ऑर्किड और गुलाब की बढ़ी मांग

फूलों के व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि इस बार ऑर्किड की मांग सबसे ज्यादा है। छोटा ऑर्किड बुके 800 से 1200 रुपये में बिक रहा है, जबकि बड़े और डिजाइनर बुके की कीमत 2000 रुपये तक पहुँच रही है। लाल गुलाब के बुके 300 रुपये से शुरू होकर 1500 रुपये तक उपलब्ध हैं। लिली और ट्यूलिप जैसे खुशबूदार फूलों की कीमत 1000 से 2500 रुपये तक है। वेलेंटाइन डे के नजदीक आते ही फूलों के दामों में इजाफा भी देखने को मिल रहा है।

खरीदारी करने आए युवाओं का कहना है कि वेलेंटाइन डे पर फूल देना एक खास एहसास देता है। कॉलेज छात्र अमन ने बताया कि वह हर साल अपनी पार्टनर को गुलाब का बुके देते हैं, लेकिन इस बार ऑर्किड के फूल का बुके लेने आए हैं। यह थोड़ा महंगा है, लेकिन खास भी है। फूलों के साथ चॉकलेट या सॉफ्ट टॉय देने से गिफ्ट और भी आकर्षक बन जाता है।
विज्ञापन


लाल गुलाब का क्रेज सबसे ज्यादा

फूल विक्रेता सतीश ने बताया कि युवाओं में लाल गुलाब का क्रेज सबसे ज्यादा है, क्योंकि इसे प्यार और अपनापन का प्रतीक माना जाता है। वहीं ऑर्किड को प्रीमियम और खास गिफ्ट के रूप में देखा जा रहा है, इसलिए कॉलेज स्टूडेंट्स और कामकाजी युवा इसे पसंद कर रहे हैं। कई लोग नाम और मैसेज लिखवाकर कस्टमाइज्ड बुके भी बनवा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार 13 और 14 फरवरी को सबसे ज्यादा बिक्री होती है। कई दुकानों पर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और कुछ होम डिलीवरी की सुविधा भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें