फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाषण में वैशाली की टीम को तीसरा पुरस्कार

Thu, 14 Mar 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

­कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल के महिला प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में हुई भाषण प्रतियोगिता में बीएससी की छात्रा वैशाली की टीम को तीसरा पुरस्कार मिला। टीम में दो अन्य छात्राओं पूजा (बीकॉम), व कोमल (एमए इंजीनियरिंग) के साथ मुकेश (बीए) ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय स्तर की भाषण, कविता और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आर्य कॉलेज, पानीपत में हुई। इसमें चारों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने कोचिंग संस्थानों को फैक्टरियों में बदल दिए जाने पर चिंता जताई। कोमल ने महिला सशक्तीकरण पर कविता सुनाई। मुकेश ने ऑर्गन डोनेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पोस्टर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने वैशाली की टीम को प्रतिभागिता के लिए बधाई दी। डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. गीता गोयल, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. विनय सिंघल, सुश्री ऋचा लांगयान और डॉ. रितु कांग ने भी विजेता और टीम को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें