संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के सांयकालीन सत्र के सभागार में इतिहास विभाग की ओर से शहीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पोस्टर मेकिंग, भाषण और देशभक्ति गीत पर प्रतियोगिताएं करवाई। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में वैशाली और भाषण प्रतियोगिता में अंकिता को पहला स्थान मिला।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर के किया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि शहीद भगत सिंह का बलिदान देश के लिए प्रेरणा लेकर आया, जिस कारण देश स्वतंत्र हो सका। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया । देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में राहुल को दूसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में सनाय को दूसरा स्थान मिला।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शिवानी, प्रिंस, प्रियंका और आंचल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यार्थियों से अपने विचार सांझा करते हुए उन्हें शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज का सुधार करने को कहा। इसके साथ-साथ
अपने जीवन को भी सही दिशा देने की सलाह दी।
उन्होने इस आयोजन के लिए इतिहास विभाग को शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन करने को प्रेरित किया। मंच संचालन डॉ. आशा ने किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायक की भूमिका प्रो. अंकित गर्ग, प्रो रीना मक्कड़ और डॉ. रितु चौधरी ने निभाई। कार्यक्रम में डॉ. मनोज बंसल, स्टाफ सचिव प्रो इला गुप्ता, डॉ. संयोगिता शर्मा, इतिहास विभाग से प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. दीपिका गुप्ता, डॉ. कुसुम लता, प्रो. रेखा गुप्ता, प्रो. दीपक, डाॅ. सुनील आदि उपस्थित रहे।