संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी में पोषण माह के तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें हेल्दी रेसिपी मेकिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिताओं में लगभग 400 छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मनीषा, निबंध लेखन में सानिया, और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में पलक को पहला स्थान मिला।
गृह विज्ञान विभाग ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री की ओर से चलाए गए अभियान ‘सही पोषण देश रोशन’ के तहत पोषण माह का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमे विशेष रूप से जागरुकता व्याख्यान को आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अमिता राणा ने सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके किया गया।
जागरुकता व्याख्यान के लिए मुख्य वक्ता डॉ. नीटा नागपाल, रिटायर्ड प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज बापोली रही। डॉ. निधि अध्यक्ष गृह विज्ञान विभाग ने बताया कि सभी छात्राओं को पोषण अभियान के लक्ष्य के प्रति जागरूक किया। विभिन्न कार्यक्रमों मे हेल्दी रेसिपी मेकिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने हिस्सा लिया।
हेल्दी रेसिपी मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनीषा शर्मा, द्वितीय स्थान सुमन, तृतीय स्थान पलक व अनुष्का को सांत्वना पुरस्कार मिला। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा, द्वितीय स्थान सोनिया, तृतीय स्थान सुमन एवं अनुष्का को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक, द्वितीय स्थान खुशियां व तृतीय स्थान टीया शर्मा एवं खुशबू को सांत्वना पुरस्कार मिला। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सानिया, द्वितीय स्थान रॉक्सी एवं तृतीय स्थान गुरनूर को दिया गया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमन, द्वितीय स्थान अनुष्का, तृतीय स्थान जश्न एवं भारती को सांत्वना पुरस्कार मिला।
इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में विभाग की अध्यक्षा डॉ.अनु व श्रीमती निशा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सातवें राष्ट्रीय पोषण महा अभियान के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज, आहार क्रान्ति, जीस्ट फारम विज्ञान भारती संस्थान के साथ मिलकर किया गया।। राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में लगभग 200 छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन किया।
विभिन्न कार्यक्रमों में निर्णायक मंडल की भूमिका महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापिकाओं डॉ. गीता जैसवाल, डॉ. विनय खुरानिया, डॉ. मीनू सिंगल, डॉ. प्रेमलता, डॉ. वंदना हुड्डा, किरण जोत, डॉ. रीना गोरा व डॉ. सोनिया ने निभाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनु ने सभी का धन्यवाद किया गया। विस्तार व्याख्यान के दौरान डॉ. प्रेमलता, डॉ. वंदना हुड्डा, निर्मल, रीना, डॉ. सोनिया आदि मौजूद रहीं।