फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मॉडल प्रतियोगिता में वैभव सुमित, नमन व अमन प्रथम

Wed, 22 Mar 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉमर्स के पहलुओं को मॉडल के जरिये व्यवहारिक रूप में समझाना रहा। इसमें बीबीए और बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान हुई मॉडल प्रतियोगिता में वैभव, सुमित, नमन व अमन प्रथम, संजना, एकता, इंदू और पूजा द्वितीय और निशा, नेहा, काजल, वंशिका और मनीषा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने किया। उनके साथ डॉ. सत्यबीर मैहला, प्रो. विशाल आनंद, राजेश, विशाल, बबीता गर्ग भी उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शर्मा के नेतृत्व में प्रो. निधि बंसल ने प्रदर्शनी का संयोजन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रचना सरदाना और पूजा मित्तल ने निभाई।
वहीं कॉलेज कैथल के ज्यूलोजी विभाग ने विश्व चिडिय़ा दिवस को अनोखे अंदाज से मनाया। विभागाध्यक्ष डॉ. गगन मित्तल एवं प्रकृति प्रेमी एक्टिविस्ट डॉ. चेतना शर्मा की ओर से चिडिय़ा के लिए 50 लकड़ी के घोसले विद्यार्थियों को बांटे गए। इसके लिए 150 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, बाकी को ये बाद में वितरित किए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कॉलेज कैंपस के 1300 पेड़ों को इस तरह पक्षियों के बसेरे के रूप में विकसित करने की बात कही। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं मानसी, स्मृति एवं अनामिका ने पीपीटी के माध्यम से भारत की चिडिय़ा एवं विश्व चिडिय़ा दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें