फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से 50 वर्षीय मजदूर की गई जान

Sun, 16 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। सीवन में हुई सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। वह अपनी कार में सवार होकर पटियाला से लौट रहा था। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचा, तभी एक अज्ञात कार की टक्कर से वह घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर उसे कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सीवन निवासी 50 वर्षीय जयभगवान के रूप में हुई है, जो मेहनत-मजदूरी करता था। वह विवाहित था और उसके एक बेटा व तीन बेटियां हैं। सीवन थाना एसएचओ सुनीता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें