फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 6 पशु बरामद, दो तस्कर काबू

Sun, 16 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। थाना तितरम पुलिस ने वीरवार की देर रात नाकाबंदी के दौरान अवैध पशु ढुलाई का बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस टीम ने बोलेरो मैक्स पिकअप में अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरे गए पांच भैंस और एक कटड़ा बरामद किया है। वाहन को कब्जे में लेते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर थाना तितरम के एचसी नरेंद्र सिंह की टीम ने हिसार–अंबाला रोड पर कैथल पुल के नीचे नाकाबंदी की। इसी दौरान नरवाना की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप को रोककर जांच की गई। वाहन में बैठे व्यक्तियों की पहचान मडियाई, जिला मेरठ (यूपी) निवासी हारुन और फलावदा, मेरठ (यूपी) निवासी इस्लाम के रूप में हुई। जांच में पाया गया कि वाहन में पशुओं को रस्सियों से कसकर बांधकर भरा गया था। पशु क्रूरता की पुष्टि होने पर पुलिस ने वाहन व पशुओं को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें