फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पानी की हरेक बूंद का करें प्रयोग ः दीपक

Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में मंगलवार को कार्यशाला हुई। इसमें जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो के दीपक कुमार ने कहा कि हमें पानी की हरेक बूंद का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यशाला में कैथल खंड के 20 गांव के सरपंचों, पंचों, ग्राम सचिवों व स्वयं सहायता समूह ने भाग लिया। लोगों को संबोधित करते हुए दीपक कुमार ने कहा कि पानी के दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों से मेक कैथल वाटर पॉजिटिव मुहिम को सफल बनाने की अपील की।

बीआरसी संदीप कुमार ने प्रोजेक्टर पर पानी बचाने का वीडियो दिखाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। रसायनज्ञ सुभाष चंद ने पानी की जांच के लिए फील्ड टेस्टिंग किट (एफटीके) की जानकारी दी। बताया कि इसमें पानी डालकर रखने के बाद 30 से 35 डिग्री तापमान पर 12 से 24 घंटे में पानी की गुणवत्ता का प्रमाण मिल जाएगा। किट में डालने के बाद पानी काला हो गया तो वह पीने योग्य नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें