फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल-असंध मार्ग के डिवाइडर पर सांकेतिक बोर्ड भी नहीं

Wed, 19 Feb 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। कैथल-असंध मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से डिवाइडर पर किसी भी प्रकार का कोई सांकेतिक बोर्ड न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस कारण वाहन चालक चोटिल हो रहे है।

लोगों ने बताया कि राजौंद में डिवाइडर बने छह वर्ष बीत चुके हैं लेकिन बीच के रास्ते पर बजरी तारकोल नहीं बिछाया गया। इससे इन कटों पर वाहन फिसल जाते हैं। नतीजतन वे चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में दुकानदार लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। दुकानदार रामकुमार, सिंधा, मनीराम, प्रवीण, बीरू, मनमोहन, बंटी, राजू, कालू, पवन ने बताया कि राजौंद में कैथल असंध मार्ग पर डिवाइडर का निर्माण किया गया लेकिन उस पर रिफलेक्टर नहीं लगाए गए, जिससे वाहन चालकों को घटना का शिकार होना पड़ता है।
विज्ञापन


इन लोगों ने बताया कि कैथल असंध मार्ग पर सड़क भी जगह-जगह टूटी हुई है। स्थानीय लोगों ने मांग करते हुए कहा यह भी कि राजौंद के बीचोबीच बनाए गए डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाए जाए। साथ ही डिवाइडरों के बीच छोड़ी हुई जगहों पर तारकोल से सड़क बनाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें