फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद-कैथल वाया सेरधा व माजरा के लिए चली बस

Tue, 23 May 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/राजौंद। राजौंद क्षेत्र की छात्राओं को रोडवेज ने सोमवार को नई सौगात दी है। इस सौगात के तहत राजौंद-कैथल वाया सेरधा व माजरा से छात्राओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के शुरू होने के बाद इन गांवों की छात्राओं की भी परेशानी कम होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले ही छात्राओं की सुविधा के लिए राजौंद से कैथल के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। अब राजौंद क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए भी यह बस सेवा लगातार शुरू की जा रही है। यह बस राजौंद से कैथल वाया सेरधा, सौंगल व माजरा होते हुए कैथल पहुंची।
बस राजौंद से कैथल वाया सेरधा, सौंगल व माजरा होते हुए राजौंद गई। इसके तहत यह सुबह सवा छह बजे कैथल से रवाना हुई, जो सात बजे राजौंद पहुंची। इसके बाद यह बस सात बजकर 10 मिनट पर राजौंद से चली। यह वाया सेरधा, सौंगल व माजरा होते हुए कैथल पहुंची।
विज्ञापन

बस स्टैंड के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि मांग के अनुसार अब ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या लगातार बढ़ाई गई है। अब सोमवार को लड़कियों के लिए कैथल से राजौंद व राजौंद से कैथल वाया सेरधा, सौंगल व माजरा से विशेष बस सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें