फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग ओलंपियाड में उरलाना का दबदबा

Thu, 07 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा एवं प्र​शिक्षण संस्थान में योगाभ्यास करते विद्यार्थी। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में उरलाना के छात्रों का दबदबा देखने को मिला। कक्षा 6-8 वर्ग में लड़कियों में तमन्ना और लड़कों में अंकित ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

यह प्रतियोगिता एनसीईआरटी, नई दिल्ली तथा एससीईआरटी हरियाणा के सहयोग से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य प्रमोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्राध्यापक चंद्र किशोर राय ने किया, जबकि डीआरयू इंचार्ज डॉ. राज कुमार ने प्रतियोगिता के नियम और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। निर्णायक मंडल में शमशेर सिंह, विनोद कुमार, दीपक कौशिक, डॉ. राज कुमार, चंद्र किशोर राय, पवन कुमार, गुरनाम सिंह और सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


n लड़कियां : राजकीय माध्यमिक विद्यालय उरलाना की तमन्ना प्रथम, नेहा द्वितीय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढिल्लोवाली की नव्या तृतीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय जाजनपुर की संध्या चतुर्थ स्थान पर रहीं।

n लड़के : उरलाना के अंकित प्रथम, ढिल्लोवाली के हार्दिक द्वितीय, उरलाना के रणदीप तृतीय और दिलजोत चतुर्थ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें