कैथल। एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी समाधान शिविर को गंभीरता से लें और नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निपटान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के निपटान में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीसी सुरेश राविश लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर से संबंधित शिकायतों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। आगामी 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे बिना अनुमति स्टेशन न छोड़ें। बैठक में डीएमसी कपिल शर्मा, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बीरभान सिंह और डीआईओ दीपक खुराना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद