कलायत। एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी कैथल में कृषि विभाग के तत्वावधान में कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डेनमार्क से कृषि विशेषज्ञ जैडील राफेल बोहन और सारा मैकोड़ा विशेष रूप से आमंत्रित थे। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक ईश्वर सिंह कुंडू के पुत्र सुनील कुंडू को गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर आमंत्रित किया गया। सुनील का स्वागत नीलम यूनिवर्सिटी के कृषि विभागाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर सुनील को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया। नीलम यूनिवर्सिटी के कृषि विभाग में फार्मर अवेयरनेस प्रोग्राम, इन्नोवेटिव फार्मिंग में सुनील कुंडू का महत्वपूर्ण योगदान शीर्षक से सबसे पहले संबोधन किया। कृषि क्षेत्र के नवाचार पर चर्चा करते हुए सुनील कुंडू ने किसानों को जागरूक किया। संवाद