मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया को सम्मानित करते ग्रामीण।
कसान। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती का राज्य स्तरीय समारोह आगामी 31 जनवरी को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया कलायत उपमंडल के गांव जुलानी खेड़ा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम भाजपा बालू मंडल अध्यक्ष व सरपंच नरेन्द्र जुलानी खेड़ा के निवास पर सम्पन्न हुआ। सुदेश कटारिया ने बताया कि 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक होगा, जिसमें प्रदेशभर से श्रद्धालु भाग लेंगे। बलवान सिंह, संपूर्ण सिंह, शमशेर सिंह, पूर्व सरपंच जयपाल सिंह, तेजवीर सिंह, प्रकाश ठेकेदार, सुबे सिंह मोर, भान सिंह मौजूद रहे। संवाद
मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया को सम्मानित करते ग्रामीण।