फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस परिचालक पर हमले में गिरफ्तारी न होने पर यूनियन ने जताई नाराजगी

Fri, 05 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज डिपो में तालमेल कमेटी की बैठक में बस परिचालक सुभाष (संख्या 298) पर दिनदहाड़े हुए हमले को लेकर गहरी नाराज़गी जताई गई। दो असामाजिक तत्वों द्वारा सुभाष को बेरहमी से पीटा गया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों आरोपी दुबल गांव के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यूनियन का कहना है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास होने के बावजूद छह दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। तालमेल कमेटी और यूनियन ने महाप्रबंधक के माध्यम से उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, श्रम आयुक्त और महानिदेशक चंडीगढ़ को लिखित मांग पत्र सौंपा।

इस मुद्दे को लेकर बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन भी किया गया। महाप्रबंधक की मौजूदगी में एसएचओ सिविल लाइन रामनिवास, आईओ कुलदीप देशवाल, यूनियन प्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के बीच बैठक हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें