फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोडवेज कर्मियों की अनदेखी पर यूनियन ने जताई चिंता

Sat, 27 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) ने कैथल डिपो में अपनी कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक आयोजित की। बैठक डिपो प्रधान अमित कूंडु की अध्यक्षता में रोडवेज की वर्कशॉप में संपन्न हुई, जिसका संचालन डिपो सचिव कृष्ण गुलियाना ने किया।

बैठक में राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद और महासचिव सुमेर सिवाच ने रोडवेज कर्मचारियों की मानी गई मांगों की अनदेखी पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 1993 में प्रदेश की जनसंख्या एक करोड़ थी, तब हरियाणा रोडवेज विभाग में लगभग 23,600 कर्मचारी और 3,884 सरकारी बसें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश की जनसंख्या लगभग 3 करोड़ है, लेकिन केवल 2,400 सरकारी बसें शेष हैं और कर्मचारियों की संख्या घटकर लगभग 14,000 रह गई है। उन्होंने बताया कि कर्मशाला और एचआरईसी में 1993 के बाद कोई भर्ती नहीं हुई। यूनियन ने सरकार की नी तियों की आलोचना भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें