फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आवारा पशुओं की गणना में अध्यापकों की ड्यूटी के फरमान के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आवारा पशुओं की गणना हेतु जिले के 594 अध्यापकों की ड्यूटी लगाने के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल दयोहरा ने व संचालन जिला सचिव अमरनाथ किठानिया ने किया। उन्होंने कहा कि इस फरमान को वापिस लेने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है और यदि अतिशीघ्र पत्र को वापिस नहीं लिया गया तो अध्यापकों को लामबंद करते हुए आंदोलन तेज किया जाएगा।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, शारीरिक शिक्षक संघ के राज्य प्रधान रमेश चहल, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान ओमपाल भाल, सचिव शिवचरण, वरिष्ठ उपप्रधान छज्जू राम, कपिल सिरोही,जयप्रकाश शास्त्री, अध्यापक संघ के जिला सहसचिव शमशेर कालिया, वरिष्ठ उपप्रधान विद्यावती, प्रैस सचिव मदन गोपाल, ब्लॉक प्रधान कृष्ण आर्य, राजकुमार कश्यप, जितेंद्र कुमार, मस्त राम शास्त्री,सुरजीत सिंह ने भी नाराजगी जताई। इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, सुमन देवी, रमेश हरित, रमेश सजुमा, कृष्ण फौजी,राजेश,सतबीर, बलकार सिंह, कृष्ण दत्त, सुशील कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें