कैथल। ढांड रोड स्थित किसान भवन में सोमवार देर रात को कलायत से कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्वेता ढुल की ओर से जनसभा आयोजित की। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विकास व रोजगार की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार में हरियाणा व देश में बेरोजगारी 40 प्रतिशत पहुंच चुकी है और 18 से 35 साल का युवा रोजगार ढूंढ रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में युवा विदेशों में जाकर जान जोखिम में डाल रहे है, लेकिन गूंगी बहरी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। संवाद