फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नहीं मिल रहा बेरोजगार भत्ता का लाभ, भटक रहे युवा

Wed, 03 Dec 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पिछले करीब आठ माह से रोजगार विभाग सक्षम योजना की साइट से ओटीपी नहीं आ रहे हैं। इस कारण युवा सक्षम का आवेदन नहीं भर पा रहे हैं। अटल सेवा केंद्र से लेकर संबंधित कार्यालय तक जिला के 200 के करीब युवाओं को चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। खाली हाथ मायूस होकर वापस घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोजगार कार्यालय में अब तक 16 हजार 706 युवा पंजीकृत है। 11 हजार 957 युवा 12वीं, 3785 युवा स्नातक स्तर व 964 युवा स्नातकोत्तर की पढ़ाई के बाद वाले पंजीकृत है। सक्षम योजना का लाभ लेने के लिए विभाग के पोर्टल पर नाम दर्ज करवाना पड़ता है। उसके बाद विभाग कागजों की वेरिफिकेशन करता है। वेरिफिकेशन में कागज ठीक होने पर योजना का लाभ दिया जाता है। तकनीकी खराबी के कारण वेबसाइट से ओटीपी नहीं आना बताया जा रहा है। जिस पर न तो नए युवाओं का नाम ही दर्ज हो रहा है और न ही पहले से नाम दर्ज करा चुके युवाओं के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन ही हो पा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित आइटी कंपनी से करार टूट जाने से यह परेशानी हो रही है। इस वेबसाइट पर जाकर ही एक बेरोजगार अपने को ऑनलाइन पंजीकरण कराता है, जिसके बाद उसे रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड मिलता है। इसके बाद एक माह के भीतर उसे संबंधित रोजगार कार्यालय में जाकर अपनी योग्यता संबंधी प्रमाणपत्रों की वेरिफिकेशन करानी होती है। जिला रोजगार अधिकारी ममता रानी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ओटीपी नहीं आ रहे है। जल्द वेबसाइट ठीक होने का अनुमान है। युवाओं को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
ये मिलती है राशि 12वीं कक्षा पर 1200, स्नातक स्तर पर दो हजार व स्नातकोत्तर पर 3500 रुपये सरकार की तरफ से पंजीकरण के बाद युवाओं को दिए जाते है।

चार माह से भटक रहे
युवा संदीप ने बताया कि चार महीने से अटल सेवा केंद्र पर चक्कर काट रहा है। ओटीपी नहीं आने के कारण सक्षम का आवेदन नहीं भरा जा रहा है। सरकार की तरफ से वेबसाइट ठीक नहीं की जा रही है। लोग चक्कर काट कर परेशान हो चुके है।
विज्ञापन

कार्यालय के काट चुका पांच बार चक्कर
जिला रोजगार कार्यालय में पांच बार चक्कर काट चुका हूं। आवेदन संबंधित समस्या मुख्यालय की बताई जा रही है। काफी परेशान हो चुका है। वेबसाइट ठीक करवाई जाए, ताकि बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण करवा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें