संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। सांसद नवीन जिन्दल ने अपने निजी कोष से खाटू श्याम मंदिर के शेड़ के निर्माण कार्य के लिए वीर बर्बरीक श्याम ट्रस्ट सिसला धाम को 10 लाख रुपये की दानराशि स्वरूप प्रदान की है। सांसद के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने कलायत के सिसला धाम के विकास के लिए दान राशि दस लाख रुपए का चेक ट्रस्ट को सौंपा। ये जानकारी सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने दी।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सदैव सहयोग करते रहे हैं। सकारात्मक सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने बताया कि सिसला धाम में निर्माणाधीन शेड के लिए दी गई यह राशि क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से प्रदान की गई है। सांसद नवीन जिन्दल के इस योगदान से मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों में और गति आएगी। इस मौके पर वीर बर्बरीक श्याम ट्रस्ट सिसला धाम के प्रधान कर्मवीर सिंह, उपप्रधान रामभगत, कोषाध्यक्ष सुखदेव, सचिव जोगिन्द्र सिंह, सुशील पांचाल, ईश्वर, सुरेश, शीशपाल, संजय, कुलदीप एवं कलायत हल्का प्रभारी, विरेन्द्र सारन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।