फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चुनौती को समझें अवसर तभी मिलेगी सफलता

Sat, 27 May 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जाट बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन की बेसमेंट में मिशन बुनियाद के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं बुनियाद स्तर-3 की परीक्षा आयोजित की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगराधीश गुलजार मलिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगराधीश गुलजार मलिक ने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम करें और हर चुनौती को अवसर समझकर बखूबी सामना करें, तभी सफलता के शीर्ष पर पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा बुनियाद मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों को जो सुविधाएं प्रदान की जा रही है, वे उनके व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस युग में हमें अगर ऊंचाइयों पर पहुंचना है तो कठिन परिश्रम और संघर्ष करना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने बच्चों के लिए आपको भी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना है, बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए जागरूक रहते हुए बच्चों के दैनिक क्रियाकलापों पर नजर रखनी होगी, ताकि बच्चे अपने उद्देश्य से न भटकें। उन्होंने कहा कि बुनियाद मिशन विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाशमय करेगा और आगे बढऩे के अवसर भी प्रदान करेगा। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के डॉयरेक्टर प्रदीप संसनवाल अपनी टीम के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं मिशन बुनियाद नोडल अधिकारी अनिल तंवर ने बताया कि ये विद्यार्थी सुपर-100 कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे हैं। ओरिएंटेशन प्रोग्राम की समाप्ति के बाद मिशन बुनियाद बैच-1 के छात्रों के लिए पीटीएम भी आयोजित की गई, जिसमें पुराने बैच के छात्रों की पढ़ाई, उनकी कक्षा में आयोजित टैक्ट्स पेपर अटेंडेंस, अनुशासन को लेकर चर्चा की गई और छात्रों एवं अभिभावकों को बताई गई समस्याओं का निवारण किया गया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र आर्य, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण थरेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें