फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय महिला आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जल्द

Sat, 27 May 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग जल्द ही कैथल की राजकीय महिला आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके तहत महिला अभ्यर्थियों का 500 सीटों पर विभिन्न ट्रेडों में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए महिला आईटीआई की ओर से विभिन्न ट्रेडों की सीटों का ब्योरा तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार शॉर्ट टर्म कोर्स भी करवाए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होनी अनिवार्य है। शॉर्ट टर्म कोर्सों की समय अवधि तीन से छह माह तक रहेगी। आईटीआई में पहली बार शॉर्ट टर्म कोर्स करने का मौका मिलेगा।
ये करवाए जाएंगे कोर्स-
एक वर्ष की समय अवधि के लिए कोपा की 48 सीट, कॉस्मेटोलॉजी की 48, स्टेनो अंग्रेजी की 48, डैस्ट टॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर की 24, ड्रेस मेकिंग की 20, फैशन डिजाईन एंड टेक्नोलॉजी की 20, ड्राफ्टमैन सिविल की 24, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 24 सीटें हैं। शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी व ड्रेस मेकिंग का कोर्स शामिल है। शॉर्ट टर्म कोर्सों की समय अवधि तीन से छह माह तक की रहेगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जगमोहन ने बताया कि महिला कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में दाखिला प्रक्रिया के लिए तैयारी की जा रही है। महिला आईटीआई की ओर से कई कोर्सों व सीटों का ब्योरा जारी करने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें