फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में यूजी दाखिलों का आंकड़ा 788 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय के 11 स्नातक पाठ्यक्रमों में 3869 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 2388 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है और 788 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। इनमें 638 विद्यार्थी प्रात:कालीन और 150 विद्यार्थी सांध्यकालीन सत्र में शामिल हैं।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है। नौ पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 158 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 96 आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि 68 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। शेष आवेदनों के सत्यापन और दाखिले की प्रक्रिया जारी है। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि पहली मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए 4 अगस्त तक फीस जमा करने का अवसर है। इसके बाद 5 अगस्त को संशोधित मेधा सूची जारी होगी, जबकि दस्तावेज सत्यापन 6 अगस्त तक और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त रहेगी। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो 12 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग होगी और 13 अगस्त से ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें