फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तितरम मोड़ पर कार से टकराया अनियंत्रित ट्रक

Sun, 07 Jan 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तितरम मोड़ के हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर एक पुल पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गया और सामने एक कार से जा टकराया। दोनों वाहन टक्कर लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। कार का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि ट्रक एनएच 152 पर बने पुल के एक किनारे से नीचे लटक गया।
विज्ञापन


अभी तक किसी ने भी दुर्घटना के संबंध में कोई केस दर्ज नहीं करवाया है। बताया जा रहा है कि ट्रक अंबाला की ओर से आ रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। राहगीरों ने जेसीबी की सहायता से ट्रक को ऊपर उठवाया। तितरम थाना एसएचओ राजेंद्र ने बताया कि पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें