फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनियंत्रित कार ईंटों के ढेर पर पलटी, युवक की मौत

Wed, 05 Mar 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। सीवन खंड के पोलड़ गांव में हुए कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले खरीदी गई कार सोमवार की रात गड्ढे से अनियंत्रित हो गई। इसी बीच अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद वह ईंटों के ढेर पर पलट गई। हादसे में 18 वर्षीय युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि अस्पताल में भर्ती उसके दोस्त की हालत गंभीर बताई जाती है।

मृत युवक की पहचान सीवन निवासी 18 वर्षीय युवक अनमोल के रूप में हुई वहीं गंभीर रूप से घायल का नाम अनिल (19) है। दोनों युवक किसी काम से सीवन से पोलड़ जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने पोलड़ में प्रवेश किया तो उनकी कार सड़क पर आए गड्ढे के कारण अनियंत्रित हो गई। इसी बीच सामने से आ रही अज्ञात गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उनकी कार दूसरी तरफ लगे ईंटों के ढेर पर जा पलटी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जिस कार में यह हादसा हुआ, वह अनमोल के दूसरे दोस्त साहिल की थी और उसने इसे महज दो दिन पहले ही खरीदा था। सीवन थाने में दी गई शिकायत में चीमा कॉलोनी सीवन निवासी मृतक के चाचा हरविंदर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता हैं। वह दो भाई व एक बहन हैं। सभी शादीशुदा हैं। सबसे बड़े भाई गुरदेव सिंह कनाडा में रहते हैं और उनकी भाभी अपने दो बेटों के साथ सीवन में रहती है। अनमोल उनका बेटा था। वह डोहर गांव निवासी दोस्त अनिल के साथ सोमवार की रात डोहर निवासी साहिल की नई कार लेकर पटियाला की तरफ जा रहा था।

उन्होंने बताया कि वह भी डोहर निवासी साहिल के साथ अपनी बोलेरो कार में सवार होकर पीछे चल रहा था। जब वे पोलड़ गांव में बस अड्डा के पास पहुंचे तो सामने से एक गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को लापरवाही से चलाता हुआ आ रहा था। उसने उसके भतीजे की कार में सीधी टक्कर मारी। इससे अनमोल की कार सड़क पर पलटी खाकर सड़क के किनारे बनी दुकान के सामने ईंटों के ढेर पर पलट गई। टक्कर मारने वाला चालक इस बीच गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह भतीजे अनमोल व उसके दोस्त अनिल को सिग्नस अस्पताल कैथल में ले गया, जहां भतीजे अनमोल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल की हालत गंभीर बताई जाती है। उन्होंने बताया कि अनमोल एक महीना पहले भारत आया था। कुछ समय बाद उसे वापस कनाडा लौटना था। इस मामले में सीवन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक युवक अनमोल के शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल अनिल का अस्पताल में इलाज जारी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नहीं लगाई थी सीट बेल्ट

पुलिस के मुताबिक, कार में अनमोल ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इसी वजह से उसकी जान चली गई। जबकि दोस्त ने सीट बेल्ट लगाई थी, इससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें