फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिविल अस्पताल में 21 दिन से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

Thu, 07 May 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले 21 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डॉक्टर के अवकाश पर जाने के कारण यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाया है।

दरअसल, संबंधित विशेषज्ञ 20 मई तक छुट्टी पर हैं, जिससे आने वाले दिनों में भी मरीजों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 अल्ट्रासाउंड जांचें होती थीं, जो अब पूरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं।
विज्ञापन


जांच के लिए आने वाले मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और मजबूर होकर निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इससे पहले भी डॉक्टर की अनुपस्थिति के चलते दो बार अल्ट्रासाउंड सेवा बंद हो चुकी है।

800 से 1200 रुपये तक

खर्च करने पड़ रहे : रमेश

अस्पताल पहुंचे मरीज रमेश कुमार ने बताया िक सरकारी अस्पताल में सुविधा न मिलने से हमें निजी केंद्रों पर 800 से 1200 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जो हर किसी के लिए संभव नहीं है।

निजी केंद्रों पर इंतजार से

बढ़ी परेशानी : सुनीता

गर्भवती सुनीता ने बताया कि समय पर अल्ट्रासाउंड जांच न होने से चिंता बढ़ रही है। यह सुविधा सरकारी अस्पताल में ही उपलब्ध होनी चाहिए थी, लेकिन निजी केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


निजी केंद्रों पर भी दी जा रही नि:शुल्क सुविधा

जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ दिनेश कंसल ने बताया कि जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को निजी केंद्रों पर भी नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जा रही है। डॉक्टर की कमी को लेकर मुख्यालय को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें