फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 से दौड़ने को तैयार

Sun, 21 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दो माह पहले उत्तर रेलवे द्वारा घोषित उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आगामी 25 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। हालांकि, रेलवे ने अभी तक इसकी आधिकारिक समय सारिणी जारी नहीं की है।

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन रोहतक, जींद, कैथल और अंबाला होते हुए उदयपुर से चंडीगढ़ तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा से इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के इस फैसले से हरियाणा और चंडीगढ़ को सीधे राजस्थान से रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इसका फायदा पर्यटकों, श्रद्धालुओं, कारोबारियों और प्रोफेशनल्स को होगा। ट्रेन शुरू होने से मेहंदीपुर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीधी सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं राजस्थान के लोग भी आसानी से चंडीगढ़ और हिमाचल की वादियों की सैर कर सकेंगे।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा से दो वंदे भारत एक्सप्रेस और एक सुपरफास्ट ट्रेन के साथ इस एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे। रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि यह ट्रेन उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। इससे आसपास के यात्रियों को आराम हो जाएगा।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार उदयपुर से चंडीगढ़ रेल सेवा 25 सितंबर से शुरू करने जा रही है। कैथल में यह ट्रेन 26 सितंबर की सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से हजारों यात्रियों को लाभ होगा। 25 तारीख को प्रधानमंत्री बीकानेर से तीन ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे, उनमें से उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी शामिल है। - नरेंद्र शर्मा, स्टेशन सुपरवाइजर

कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक नरवाना में भी ठहराव

यह एक्सप्रेस ट्रेन कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई जंक्शन, दौसा, गांधीनगर, फुलैरा, किशनगढ़, अजमेर, बीजानगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कपासन, मालवी और राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन


20 कोच के साथ मिलेगी बेहतर सुविधा

ट्रेन में 20 एलएचबी कोच होंगे, जो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर चलने में सक्षम हैं। इनमें सात थर्ड एसी, दो सेकंड एसी, सात स्लीपर क्लास और चार जनरल क्लास के कोच शामिल होंगे। यात्रियों को सुरक्षा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें