संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में सात आरोपियों ने दो युवकों से मारपीट करते हुए बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रजनी कॉलोनी कैथल निवासी पीयूष ने शहर थाना में शिकायत दी कि उसके ताऊ का लड़का अनमोल आरकेएसडी कॉलेज में पढ़ता है। 21 नवंबर को दोपहर के समय वह अनमोल से मिलने के लिए आरकेएसडी कॉलेज गया था। कुछ समय बाद छह-सात लड़के आए और अनमोल के साथ मारपीट करने लग गए। अनमोल को उन लड़कों से बचाने की कोशिश की तो एक लड़के ने अपने कपड़ों से बर्फ तोडऩे वाला सुआ निकालकर उसके कंधे व किडनी पर वार किया।
इस बीच वहां मौजूद अन्य लड़कों ने उसके भाई अनमोल को लात व मुक्कों से मारना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। हमला करने वालों में हिमांशु, अंकित व पांच अन्य आरोपी शामिल थे। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।