फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेत में धान चोरी कर रहे दो युवक किसान को देखकर भागे

Sat, 08 Nov 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत ।‎ कस्बे के बाबा नौगजा पीर के पास खेतों में लगे धान के ढेर से चोरी कर रहे दो युवक किसान को आते देखकर धान से भरे कट्टे खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। किसान राजेश सैनी ने बताया कि नौग़जा पीर के पास उनके खेत हैं। जहां दो दिन पहले कटाई किया गया धान का ढेर पड़ा था। वह थोड़ी देर के लिए घर खाना खाने गए थे। जब वह वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि दो युवक उनके धान के ढेर में से कट्टे भर रहे थे। उसके शोर मचाने के बाद दोनों युवक धान से भरे कट्टे मौके पर ही छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें