फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुरानी रंजिश में कैथल के गांव क्योडक में दो युवकों की पिटाई कर दी गई। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोप है कि पहले कार से बाइक को टक्कर मारी गई और उसके बाद गंडासी, रॉड व डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव क्योडक की बीरबल पट्टी निवासी सागर ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर अपनी रील बनाकर साझा करता है।
विज्ञापन

जुस्सा पट्टी का शेखर उसे काफी समय से इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकियां दे रहा था और खुद को एक छात्र संगठन का प्रधान बताकर रौब झाड़ता था। इसी बात पर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। सागर ने बताया कि 12 जून की शाम वह अपने साथी अजय उर्फ बुल्ला के साथ बाइक पर पेट्रोल लेने जा रहा था। जब वे क्योडक फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो सामने से आई एक सफेद आई-20 कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। कार से पांच युवक गंडासी और डंडे लेकर उतरे और तीन मोटरसाइकिलों पर सवार मौके पर पहुंच गए। शेखर ने गंडासी से उसके सिर और पैर पर वार किया। रोकी ने गंडासी से दूसरे पैर पर हमला किया, जबकि संगम, अंकित, अरुण, रोहन और रोहित ने डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। अन्य युवकों ने भी हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें