फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसों में दो युवकों की मौत, दो पीजीआई रेफर

Thu, 19 Mar 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पाडला-गुहणा रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, सिरटा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में 47 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

पुलिस को दी शिकायत में गुहणा निवासी राहुल ने बताया कि वह कैथल में एक दुकान पर एसी मरम्मत का काम करता है। जींद के घोघडिया निवासी गुरमीत, जो रिश्ते में उसका भांजा लगता है, उसके साथ ही काम करता था और गुहणा में अपने मामा के घर रहता था।
विज्ञापन


17 मार्च को राहुल और गुरमीत कैथल आए हुए थे। इसी दौरान तारागढ़ निवासी भगवान दास, जो रिश्ते में राहुल के मौसा लगते हैं, भी किसी काम से कैथल आए थे और रात में उनके साथ गुहणा चलने लगे। रात करीब नौ बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर कैथल से गुहणा के लिए रवाना हुए।

राहुल के अनुसार, वह बाइक चला रहा था, गुरमीत बीच में और भगवान दास पीछे बैठे थे। जब वे पाडला-गुहणा रोड पर भट्ठे से थोड़ा आगे पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए, जिसमें गुरमीत को गंभीर चोटें आईं। कार चालक मौके से भाग निकला।

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस और परिजन पहुंचे और घायलों को नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गुरमीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल और भगवान दास को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।

उधर, सिरटा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में 47 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में सिरटा रोड, वार्ड नंबर-31 पट्टी अफगान निवासी रघुबीर ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। वह खेत के काम से बाहर निकलकर रजबाहे की पटरी पर खड़ा था। इसी दौरान सिरटा की ओर से बाइक सवार आ रहा था। पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। वह उसके पास पहुंचा, तो उसने नाम कैलरम निवासी जयपाल बताया।
विज्ञापन


रघुबीर घायल जयपाल को तुरंत अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें