कैथल। जिले के एक गांव निवासी विवाहिता ने गांव के ही दो युवकों पर मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि एक मार्च को गांव के ही दो आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। जांच अधिकारी वीना ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।