कैथल। दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव अगोंध निवासी राजकुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 28 फरवरी को रात करीब पौने आठ बजे उसका भाई राजबीर जनकपुरी कॉलोनी में आया हुआ था। यहां मुख्य सड़क पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसके भाई को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी विजय ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव बरटा निवासी राकेश कुमार ने सदर थाना में शिकायत दी कि 29 फरवरी को शाम के समय वह मोटरसाइकिल पर गांव दिल्लोवाली से जा रहा था। वहां पर अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।