कैथल। अलग-अलग जगहों से दो विवाहित युवतियां अपने बच्चों सहित लापता हो गई। पुलिस ने दोनों मामले में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उसकी 24 वर्षीय बेटी अपने तीन साल के बेटे सहित बिना बताए घर से कहीं चली गई। वह अभी तक वापस नहीं लौटी है। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को दिन के समय उसकी 34 वर्षीय पत्नी अपनी ढाई साल की बेटी सहित लापता हो गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद