फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एलएलबी छात्र की हत्या के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शिमला गांव में युवक की हत्या करके शव को पंखे पर लटकाने के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी दाहिना जिला रेवाडी निवासी महक व उरलाना कलां जिला पानीपत निवासी मुस्कान को घरों से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीएसपी कलायत सज्जन कुमार बताया कि शिमला गांव निवासी सुमित की शिकायत के अनुसार उसके बड़े भाई एलएलबी छात्र संजय की शादी 28 अगस्त 2022 को खेड़ी लांबा गांव निवासी रिनु के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी भाभी विदेश जाने के बारे में कहने लगी परंतु उसके परिवार वाले उसे विदेश नहीं भेजना चाहते थे। 18 अगस्त को वह घर से कैथल सेंटर जाने के लिए कहकर घर से चली गई। इसके बाद संजय के ससुर का उसके पास फोन आया कि रिनु को घर से क्यों निकाल दिया, रिनु कलायत में बैठी है। इस पर संजय ने कहा कि मैं कलायत आ रहा हूं।

कलायत पहुंचकर संजय को रिनु के पिता उसे लांबा खेड़ी ले गए। वहां पर पहुंचकर उन्होंने संजय पर रिनु को छह महीने से पीटने का इल्जाम लगाया। उसके बाद लांबा खेड़ी में उनकी पंचायत हुई। वहां पर रिनु ने वापस शिमला आने से मना कर दिया। संजय के घर वालों का आरोप है कि रिनु दबाव डालकर तलाक लेना चाहती थी। वह पैसों पैसों की मांग भी कर रही थी। उनकी शिकायत अनुसार, 22 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे एक सफेद गाड़ी में तीन व्यक्ति उनके पशुबाडे में आए व करीब दो घंटे बाद वापस चले गए।
विज्ञापन


अगले दिन सुबह करीब छह बजे वह उसके भाई साहिल के साथ बाड़े में गए तो उसका भाई संजय बरामदे में पंखे से फांसी पर लटकता मिला। शिकायत के अनुसार उनका शक था कि उसके भाई की हत्या करके शव को पंखे से लटकाया गया है। इस बारे में थाना कलायत में केस दर्ज कराया गया था। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे पूछताछ में पता चला कि उक्त दोनों महिला आरोपी अन्य गिरफ्तार किए जा चुके आरोपियों के साथ थी। न्यायालय के आदेश के अनुसार दोनों महिला आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें