फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो अज्ञात महिलाओं ने बस में एक महिला के हाथ से चुराया सोने का कंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। कस्बे के पंचमुखी चौक पर शनिवार को बस में चढ़ते समय एक महिला यात्री के हाथ से दो तोले का सोने का कंगन चोरी हो गया। आरोपियों ने भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता को गांव पहुंचने पर कंगन गायब होने का पता चला।
विज्ञापन


गांव माजरा रोड़ान, जिला करनाल निवासी इंदू सोनी ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वे ढांड से वापस गांव जाने के लिए पंचमुखी चौक पर बस का इंतजार कर रही थीं। उनके हाथों में सोने के कंगन थे, जिनमें से एक करीब दो तोले का था। एक निजी बस आने पर वे उसमें चढ़ने लगीं। इसी दौरान दो अन्य महिलाएं भी उनके साथ बस में चढ़ने लगीं। इंदू सोनी के अनुसार, एक हाथ ऊपर होने और दूसरे में सामान होने के कारण वे ठीक से संभल नहीं पा रही थीं। बस में चढ़ने के बाद वे यह कहकर नीचे उतर गईं कि उन्हें इस बस में नहीं जाना है।

पुलिस में शिकायत दर्ज
इंदू सोनी ने बताया कि जब वे गांव माजरा के बस स्टॉप पर पहुंचीं, तो सामान उतारते समय उन्होंने देखा कि उनके दाहिने हाथ से दो तोले का सोने का कंगन गायब था। उन्हें शक है कि बस में उनके साथ चढ़ी दोनों महिलाएं ही कंगन उतारकर ले गईं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और कंगन बरामद करने की मांग की है।डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें