फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे है दो हजार ऑटो

Tue, 13 May 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में इन दिनों करीब तीन हजार ऑटो है इनमें से एक हजार ऑटो का ही रजिस्ट्रेशन है और दो हजार ऑटो बिना रजिस्ट्रेशन और नंबर के चल रहे है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। बार-बार अभियान चलाने के बावजूद पुलिस अनियंत्रित ऑटो चालकों पर लगाम नहीं लगा पाई है। अधिकतर ऑटो चालक सवारियों के लिए कहीं भी ब्रेक लगा देते हैं। इससे हर रोज हादसे हो रहे हैं। ऑटो के लिए शहर में कोई स्टैंड भी निर्धारित नहीं किया गया है, इससे प्रमुख चौक चौराहों पर जाम लगा रहता है। ऑटो चालक एसोसिएशन द्वारा भी इस संबंध में प्रयास किए गए, लेकिन फिलहाल परिणाम निकलता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


शहर में जाम का कारण बन रही है ऑटो-
शहर में ऑटो चालकों के लिए खड़ा होने के लिए कोई विशेष स्थान न होने कारण ऑटो चालक सड़क के बीच में ही सवारियां उठा लेते है। सड़क के बीच में सवारी से शहर में बार-बार जाम लगते है। जिले में करीब 3000 से अधिक ऑटो है। जिनमें से कुल एक हजार ऑटो का ही यातायात पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन है। कई ऑटो चालकों के कारण शहर में जगह-जगह पर जाम व हादसे हो रहे है।

ऑटो चालकों पर नियतंत्रण न होने के कारण बढ़ रहे हादसे-
शहर वासी कमल गुप्ता, मनोज कुमार, भारत भूषण, अशोक कुमार, रजनीश शर्मा, राकेश वर्मा, मनोज वर्मा, हरपवाल सिंह, विनय कुमार सैनी, मुकेश कुमार, योगेश, अमनेश भुक्कल, राजेन्द्र कुमार, ललित कुमार, प्रेम कुमार, पवन कुमार ने बताया कि शहर में ऑटो चालकों कारण जाम के साथ-साथ हादसे भी हो रहे है। शहर के प्रमुख चौकों के बीच में ऑटो चालका ऑटो खड़ा करते है। ऑटो चालक सवारियां उठाने के लिए सड़क के बीचों बीच ऑटो को रोक देते है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पिहोवा चौक पर सवारी उठाने के चक्कर में मोटर साईकल से भिडंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनको पीजीआई में रैफर करना पड़ा है। शहर वासियों की मांग है कि बेलगाम ऑटो चालकों पर लगाम कसे। ताकि शहर में जाम व हादसों से छुटकाया मिल सके।
विज्ञापन


तीन हजार में से केवल एक हजार का रजिस्ट्रेशन
शहर में करीब तीन हजार ऑटो है। जिनमें से एक  हजार ऑटो के ही यातायात पुलिस के पास रजिस्टेशन है। शेष सभी ऑटो बिना किसी रजिस्ट्रेशन व नंबर के चल रही है। जिस ओर यातायात पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों के रजिस्ट्रेशन व नंबर के लिए अभियान चलाया था। जिसे यातायात पुलिस ने बीच में छोड़ दिया।

इस संबंध में ऑटो चालक यूनियन के प्रधान अमर ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्र्र्रेशन के लिए यातायात पुलिस का पूरा सहयोग किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल एसएचओ विक्रमजीत की यातायात पुलिस से स्थानांतरण होने के बाद पुलिस ने ऑटो के रजिस्ट्रेशन में करवाने व नंबर के लिए कोई विशेष रूचि नहीं दिखाई। जिसके कारण रजिस्ट्रेशन का कार्य बीच में लटक गया। करीब 1000 ऑटो रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें