कैथल। सीवन क्षेत्र में डायल 112 की गाड़ी से मकान के गेट में टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो एसपीओ को बर्खास्त और एक ईएचसी को निलंबित कर दिया है।
24 अगस्त की रात हुई इस घटना में डायल 112 की गाड़ी में एसपीओ जागीर सिंह, एसपीओ सुखविंद्र और ईएचसी दीपक सवार थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125ए, 54 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में एक युवक पुलिसकर्मी से शराब पीकर वाहन चलाने के बारे में सवाल करता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने के बाद सीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों कर्मचारियों को अपने साथ ले गई थी।