कैथल। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 14 बोतल देसी शराब और 5.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, चौकी अनाज मंडी की टीम—एचसी नसीब सिंह और एचसी दलबीर सिंह ने सूचना पर सुबह रेलवे फाटक चंदाना रोड कैथल पर नाकाबंदी की। इस दौरान पैदल आ रहे चंदाना गेट कैथल निवासी आरोपी गोपी को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके प्लास्टिक कट्टे से 14 बोतल देसी शराब बरामद की गई। दूसरे मामले में, थाना कलायत के एसआई विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांव शिमला निवासी जितेंद्र उर्फ मटरू को उसके पशुबाड़ा से काबू किया। जांच के दौरान दो कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में छिपाकर रखी गई 5.25 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। संवाद