फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गाड़ी चोरी मामले में भगोड़ा गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भगोड़ा अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस टीम ने वर्ष 2019 में क्रेटा गाड़ी चोरी के मामले में घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व वाली भगोड़ा पकड़ो टीम ने शीतल नगर (रोहतक) निवासी नीरज को नियमानुसार गिरफ्तार किया। उस पर 20 नवंबर 2019 को कैथल के सेक्टर-20 से क्रेटा गाड़ी चोरी का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद नीरज को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत मिली, लेकिन इसके बाद वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। न्यायालय ने उसे 27 मई 2024 को पीओ (घोषित अपराधी) घोषित किया था। वर्तमान में आरोपी किसी अन्य मामले में कुरुक्षेत्र जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें