फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 42 किलो गांजा के साथ दो तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को काबू कर लिया। दोनों के कब्जे से कुल 42 किलो 260 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में पुलिस टीम गांव नरड़ क्षेत्र में अपराधों और नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि बिहार के जिला सुपौल के गांव सरायगढ़ निवासी पप्पू कुमार लंबे समय से गांजे की तस्करी करता है और गांव प्योदा के रास्ते भारी मात्रा में गांजा लेकर कैथल आने वाला है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाईवे-52 पर गांव प्योदा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। रात करीब आठ बजे आरोपी पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। डीएसपी कलायत रोहताश की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 20 किलो 680 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें